iHerb WW
Search
Close this search box.

हो जाओ सावधान डिजीज X (Disease X) नाम से आ रही है कोरोना वायरस से भी बड़ी आफत, 5 करोड़ की लोगों जा सकती है जान!

Healthkart [CPS] IN

इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। इनका कहना है कि यह बीमारी कोविड-19  (Covid-19) महामारी से भी 7 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है, इससे कम से कम 5 करोड़ लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पड सकते है। 

क्या है डिजीज X (Disease X) बीमारी?:

डिजीज एक्स (Disease X) वास्तव में ये कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक शब्द है। जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक नई महामारी के रूप में देख रहे है। इस बीमारी के संबंध में डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया है कि ‘डिजीज एक्स'(Disease X) का प्रयोग उस बीमारी को संदर्भित करने के लिए किया जा रहा है, जो भविष्य में मानव के अंदर संक्रमण पैदा करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगली महामारी के लिए कौन सी बीमारी जिम्मेदार होगी, फिलहाल चिकित्सा अनुसंधानों में यह स्पष्ट नहीं है। सर्व प्रथम इस शब्द का उपयोग वर्ष 2018 में प्रयोग किया गया था।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बीमारी को लेकर दी चेतावनी: 

डिजीज एक्स (Disease X) नामक महामारी के संबध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आशंका जताते हुए कहा है कि यह महामारी कोविड-19 से भी ज्यादा घातक सिद्ध हो सकती है। मीडिया न्यूज डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों ने इस डिसीज एक्स (Disease X) को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि कोविड-19 सिर्फ महामारी की शुरुआत थी। ब्रिटेन की वैक्सीन टास्क फोर्स की चीफ डेम केट बिंघम (KATE BINGHAM) ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस बीमारी ने महामारी का रूप धारण कर लिया तो इस महामारी के कारण कम से कम 5 करोड़ लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इससे निपटना भी एक बड़ी चुनौती हो सकती है, क्योंकि यह कोविड-19 महामारी से भी ज्यादा घातक हो सकती है।

कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है डिसीज एक्स महामारी:

ब्रिटेन की वैक्सीन टास्क फोर्स की चीफ डेम केट बिंघम (KATE BINGHAM) ने बताया है कि डिसीज एक्स (Disease X) कोरोना वायरस से 7 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगली महामारी धरती पर मौजूद है यह किसी वायरस के कारण हमारे बीच में आ सकती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1918-19 में एक महामारी आई थी, जो पहले से मौजूद किसी वायरस के कारण आई थी। तब दुनियाभर में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। केट बिंघम ने आगे बताया कि वैज्ञानिक वायरस को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रहे है।

इस महामारी से बचने के लिए क्या है सुझाव: 

• इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करो: सर्व प्रथम किसी महामारी या बीमारी से बचने के लिए अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करना चाहिए। जब हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा तभी हम इस तरह की  किसी भी महामारी या बीमारियों से बच सकते है।

• शाकाहार को अपनाए: आपने सुना है कि कोई न कोई महामारी या बीमारी किसी न किसी जानवर के द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करती है। यह तब प्रवेश करती है जब हम लोग किसी जानवर के मांस का सेवन करते है तो उस जानवर के गुण हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है और हमको रोगग्रस्त कर देते है। इसलिए हमको शाकाहार को अपनाना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

• मजबूत ईच्छा शक्ति: हम लोग अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के कारण किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम होते ही। सर्व प्रथम हमको अपनी ईच्छा शक्ति में सुधार करते हुए प्रत्येक परिस्थिति से लड़ने की समझ विकसित करनी चाहिए।

• सकारात्मक सोच विकसित करें: हम सकारात्मक सोच से प्रत्येक परिस्थिति से निपट सकते है। इसी तरह हम सकारात्मक सोच से हम किसी भी महामारी या बीमारी से अच्छी तरह से निपट सकते है। सकारात्मक सोच से कोई भी महामारी या बीमारी आने से पहले ही समाप्त हो जाती है। 

• आयुर्वेद को अपनाए: मजबूत और निरोगी काया रखने के लिए हमको आयुर्वेद को अपनाना चाहिए। आयुर्वेद में वह ताकत होती है, जो किसी भी रोग के निवारण का मजबूत आधार होता है।

एसपी सिंह चंद्रमा

एसपी सिंह चंद्रमा

अधिकतर मेरे लेख अपने आरोग्य को सुधारने, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के अद्भुत फायदों पर आधारित होते हैं। मेरा उद्देश्य सामान्य लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है और उन्हें शक्तिशाली आयुर्वेदिक उपचार और उपायों से अवगत कराना है। मेरे लेखों में आपको विशेषज्ञ सलाह और नैतिकता के साथ विश्वसनीय जानकारी मिलेगी जो आपके रोगों को दूर करने में मदद करेगी और आपको स्वस्थ और प्रकृति से समृद्ध जीवन जीने में सहायता करेगी। धन्यवाद।

Oziva [CPS] IN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Oziva [CPS] IN
Kapiva [CPS] IN