iHerb WW
Search
Close this search box.

शहद के सेवन से शरीर को होते है बहुत फायदे, जाने क्या है शहद खाने के फायदे और नुकसान:

Healthkart [CPS] IN

शहद (honey) का प्रयोग प्राचीन काल से हमारे आयुर्वेद में होता रहा है। शहद खाने में मीठा और बहुत ही स्वादिष्ट होता है। शहद का निर्माण मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस के द्वारा किया जाता है। शहद एक तरल पदार्थ होता है। इसे मधुमक्खियों द्वारा कई चरणों के बाद काफी लम्बी प्रक्रिया के उपरांत तैयार किया जाता है। आयुर्वेद में शहद को एक औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। शहद का इस्तेमाल आप किसी भी रुप में करें यह आपकी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। शहद को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। छोटे बच्चों से लेकर वयस्कों तक शहद सभी लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित रुप से शहद का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस तरह से शहद से अनेक संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है। शहद के इस्तेमाल से पूर्व यह ज़रुर जांच लें कि उपयोग में लाया जा रहा शहद असली है या मिलावटी, क्योंकि मिलावटी शहद खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकते हैं। शहद की शुद्धता को लेकर लोग हमेशा असमंजस की स्थिति में रहते हैं। आपको ज्ञान हो कि असली शहद काफी गाढ़ा होता है और पानी में डालने पर यह आसानी से घुलता नहीं है बल्कि उस बर्तन की तली में जाकर बैठ जाता है जबकि नकली शहद पानी में आसानी से घुल जाता है। हालांकि शहद की शुद्धता को परखने के लिए कोई निश्चित पैमाना नहीं है।

शहद में पाए कई तरह के पोषक तत्व, खनिज और विटामिनस पाए जाते है। शहद में मुख्य रुप में फ्रक्टोज पाया जाता है। इसके अतिरिक्त इसमें राइबोफ्लेविन, नायसिन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं। एक चम्मच (21 ग्राम) शहद में लगभग 64 कैलोरी और 17 ग्राम शुगर (फ्रक्टोज, ग्लूकोज, सुक्रोज एवं माल्टोज) मौजूद होता है। शहद में फैट, फाइबर और प्रोटीन आदि नहीं पाया जाता है।

यदि हम शहद के औषधीय गुणों की बात करें तो शहद कई बीमारियों के इलाज में सहायक होता हैं। शहद के इस्तेमाल को हम मुख्य रुप से त्वचा में निखार लाने, पाचन क्रिया को ठीक करने, इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए, वजन को कम करने लिए, खाव और चोट को ठीक करने के लिए, सर्दी खांसी को ठीक करने सहित अन्य बीमारियों के उपचार के लिए करते है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण विद्यमान होते हैं जिसकी वजह से घाव भरने या चोट को जल्दी से आराम दिलाने में सहायक होता है।

शहद के सेवन से होने वाले फायदे क्या है?:

वजन कम करने में मददगार: शहद के सेवन से हम अपने वजन को कम कर सकते है। शहद में वसा जीरो परसेंट होती है। शहद के द्वारा वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। यह हमारे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी संतुलित बनाए रखता है। अपने वजन को कम करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन कर सकते है। इसके बाद एक घंटे तक कुछ भी सेवन ना करें। शहद में आधे नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस प्रक्रिया से बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

हेल्दी त्वचा के लिए: शहद के इस्तेमाल से हम अपनी त्वचा को हेल्दी बना सकते है। शहद में ऐसे गुण विद्यमान होते हैं जो त्वचा की नमी को बरकरार रखने में सहायक होते है। जिन लोगों की त्वचा बहुत रुखी होती है, उन्हें अपनी त्वचा को हेल्दी और नम बनाये रखने के लिए शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। रुखी त्वचा के लिए एक चम्मच शहद लेकर इसको अपनी त्वचा के रुखे हिस्से पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें, उसके बाद इसको ठंडे पानी से धो लेना चाहिए। इस प्रयोग से आपकी रूखी त्वचा पर नमी आ जायेगी। 

कटे या जले को ठीक करे: शहद से हम त्वचा और कटने-छिलने या जल जाने को ठीक कर सकते है। शहद में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुण जले और कटे हुए हिस्से को जल्दी ठीक करने में सहायता करते है। 

खांसी में राहत दिलाए: शहद के इस्तेमाल से आप अपनी पुरानी से पुरानी खांसी को ठीक कर सकते है। शहद में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को बढ़ने से रोकते हैं। यह कफ को पतला करता है और कफ को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। शहद सूखी खांसी में भी आराम दिलवाने में सहायता करता है। आप सुखी खांसी के लिए रात्रि में सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से जमा बलगम पतला होकर बाहर निकलता है। इसी तरह से खांसी के लिए आप अदरक और शहद को मिलाकर चाटने से खांसी से निजात मिलती है। 

घाव भरने में मददगार: शहद के अंदर पाए जाने वाले तत्व जैसे फ्लेवोनॉयड, फेनोलिक एसिड और लैसोजाइम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण हमारे शरीर के क्षतिग्रस्त ऊतक और कोशिकाओं की मरम्मत करने में सहायता मिलती है। इन्ही गुणों के कारण यह हमारे शरीर की सूजन को भी रोकते हैं। इसी लिए शहद के इस्तेमाल से हमारे घाव आदि को जल्दी भरने में मदद करते। हम शहद को घाव वाले स्थान पर लगाकर अपने घाव को ठीक कर सकते है।

कब्ज़ में आराम दिलवाए: शहद का सेवन कब्ज़ से आराम दिलवाने में मददगार साबित हो सकता है।  शहद हमारे शरीर में फ्रक्टोज के अवशोषण को कम करता है। शहद हमको कब्ज़ से आराम दिलाने के साथ ही यह पेट फूलने और गैस आदि की समस्या से निजात दिलाता है। कब्ज़ से आराम पाने के लिए हमको रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

बालों के लिए लाभकारी: शहद का इस्तेमाल आपके बालों के रूखेपन को समाप्त करता है और आपके बालों की सुन्दरता को बढ़ाता है। शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके बालों के लिए फायदेमंद होते है। आप शहद को दही के साथ मिलाकर हेयर मास्क बना लें और इसे बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल टूटने और झड़ने बचते है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए: शहद के सेवन से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते है और हृदय से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं। अपने शरीर की इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने के लिए हमको रोजाना एक से दो चम्मच शहद को हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पीना चाहिए। इससे हमारी इम्यूनिटी पॉवर मजबूत होती है।

गले की खराश को ठीक करे: शहद के सेवन से हम अपने गले की खराश को दूर कर सकते है। शहद  खांसी और सर्दी-जुकाम से हमको राहत दिलाता है। गले की खराश से जल्दी राहत पाने के लिए एक चम्मच अदरक के रस में एक से दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करना चाहिए।

त्वचा के निखार के लिए: हम शहद का प्रयोग अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए कर सकते है। त्वचा के निखार के लिए शहद से तैयार फेसपैक का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद और नींबू का फेसपैक, शहद और दूध का फेसपैक शहद और केले का फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते है। इससे आपकी त्वचा में निखार आता है।

शहद के सेवन और इस्तेमाल से होने वाले संभावित नुकसान क्या है?: 

शहद के सेवन और इस्तेमाल से होने वाले फायदों से आप अच्छी तरह से परिचित हो चुके है। अब हम आपको शहद के सेवन और इस्तेमाल से होने वाले संभावित नुकसान क्या है? इसके संबध में जानकारी देने का प्रयास करेंगे, तो चलिए जानते है कि शहद के सेवन और इस्तेमाल से क्या नुकसान हो सकते है:?

अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल के लिए: हमको शहद का इस्तेमाल अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल के दौरान नही करना चाहिए। यदि आपकी डायबिटीज नियंत्रण में है तो आप खाने में शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे डायबिटीज से होने वाली अन्य समस्याओं से बचाव होता है। मधुमेह के मरीज शहद का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

संवेदनशील त्वचा के लिए: ऐसे व्यक्ति जिनकी त्वचा संवेदनशील है, तो ऐसे व्यक्तियों को सीधे तौर पर अपनी त्वचा पर शहद नही लगाना चाहिए। शहद के इस्तेमाल के दौरान आप शहद में गुलाब जल या दूध लें और फिर उसको पतला कर लें और फिर उसे त्वचा पर लगाएं। दूध और शहद का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

शहद का अधिक मात्रा में सेवन न करे:  आप शहद का अधिक मात्रा में सेवन न करें इसके अधिक सेवन से आपको उल्टी-मिचली आना,जी मिचलाना और कुछ मामलों में डायरिया आदि की शिकायत हो सकती है। 

एलर्जी का खतरा: शहद के इस्तेमाल से आपको एलर्जी यदि की समस्या पैदा हो सकती है। यदि आपको पराग कणों से एलर्जी है तो आपको शहद के सेवन या उपयोग से बचना चाहिए। एक शोध में पाया गया है कि जिन लोगों को पराग कणों से एलर्जी होती है, तो उन लोगों को शहद का उपयोग करने से एलर्जी और बढ़ सकती है।

एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद का सेवन न कराएं: एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद का सेवन नही करवाना चाहिए। इससे बच्चों में बोटुलिज़्म (Botulism) का खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए बच्चों को शहद का इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।

समान मात्रा में घी और शहद का सेवन ना करें: ऐसा माना गया है कि आयुर्वेद में घी और शहद को एक समान मात्रा में एक साथ सेवन नही करने की सलाह दी गयी है। आयुर्वेद में इसे विरुद्ध आहार की श्रेणी में रखा गया है। 

गर्म पानी में डालकर ना पियें शहद: एकदम खोलते हुए पानी में शहद का इस्तेमाल नही करना चाहिए। हमेशा याद रहे कि गुनगुने पानी में शहद मिलाकर ही सेवन करना चाहिए। शहद को पानी में डालकर उबालना नही चाहिए, क्योंकि यह विरुद्ध आहार की श्रेणी में आता है और इसकी तासीर में बदलाब आ जाता है।

एसपी सिंह चंद्रमा

एसपी सिंह चंद्रमा

अधिकतर मेरे लेख अपने आरोग्य को सुधारने, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के अद्भुत फायदों पर आधारित होते हैं। मेरा उद्देश्य सामान्य लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है और उन्हें शक्तिशाली आयुर्वेदिक उपचार और उपायों से अवगत कराना है। मेरे लेखों में आपको विशेषज्ञ सलाह और नैतिकता के साथ विश्वसनीय जानकारी मिलेगी जो आपके रोगों को दूर करने में मदद करेगी और आपको स्वस्थ और प्रकृति से समृद्ध जीवन जीने में सहायता करेगी। धन्यवाद।

Oziva [CPS] IN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Oziva [CPS] IN
Kapiva [CPS] IN