iHerb WW
Search
Close this search box.

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लहसुन (Garlic) खाना, जाने लहसुन खाने से क्या क्या फायदे होते है?

Healthkart [CPS] IN

आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आपको लहसुन खाने के फायदों के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे, तो चलिए जानते है कि लहसुन खाने के क्या फायदे होते है:

लहसुन (Garlic) एक कन्दमूल मसाला फसल होती है। इसमें एलसिन (alcin) नामक तत्व पाया जाता है, इसी तत्व के कारण इसमें खास गंध एवं तीखा स्वाद होता है। लहसुन की एक गांठ में कई कलियाँ पाई जाती है, जिनको गांठ से अलग करके एवं छीलकर कच्चा अलग किया जाता है। उसके बाद इसको जरूरत के अनुसार पकाकर एवं औषधीय तथा मसाला प्रयोजनों  के लिए उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर गले तथा पेट सम्बन्धी बीमारियों में होता रहा है। इसमें पाये जाने वाला सल्फर तत्व ही इसके तीखेपन और गंध के लिए उत्तरदायी होता हैं। लहसुन में ऐलसन ऐजोइन तत्व का योगिक होता है। लहसुन के लिए एक कहावत है कि जिस तरह से “एक सेब एक दिन डॉक्टर को दूर कर सकता है उसी तरह से एक लहसुन की कली भी एक दिन डॉक्टर को हमसे दूर करती है। वैसे लहसुन एक नकदी फसल होती है। इसमें प्रमुख पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं। आमतौर पर इसका उपयोग हम लोग आचार बनाने, चटनी बनाने, मसाले, सब्जियों और औषधियों के रूप में किया जाता है। लहसुन का उपयोग उच्च रक्तचाप (high blood pressure), पेट संबधी विकारों (stomach related disorders), पाचन संबधी विकृतियों (digestive disorders), फेफड़े के रोग के लिये (lung disease), कैंसर की बीमारी के लिए (for cancer), गठिया की बीमारी लिए (arthritis), खून की बीमारी के लिए (blood disease) एव नपुंसकता (impotence) जैसी आदि बीमारियों को ठीक करने के लिए होता है। इसमें पाए जाने वाला एण्टीबैक्टीरिया तथा एण्टी कैंसर गुण उपरोक्त सभी बीमारियों को ठीक करने में मददगार सिद्ध होता है। लहसुन हमको आर्थिक रूप से भी मजबूत करता है, इसके द्वारा हमको विदेशी मुद्रा अर्जित करने मे भी मदद मिलती है। लहसुन में फास्फोरस (Phosphorus), जिंक (Zinc), पोटेशियम (Potassium) और मैग्नीशियम Phosphorus, Zinc, Potassium and (Magnesium) जैसे मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसके अतिरिक्त लहसुन में विटामिन C (Vitamin C), विटामिन K (Vitamin K), फोलेट (Folate), नियासिन (Niacin) और थायमिन (Thiamine) भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 

                100 ग्राम कच्चे लहसुन में न्यूट्रीशन में लगभग 149 ग्राम-  7% कैलोरी,  33.1 ग्राम 11% कार्बोहाइड्रेट 2.1 ग्राम 8% फाइबर, 0.5 ग्राम 1% फैट, 6.4 ग्राम 13%प्रोटीन, 1.2 मिलीग्राम 62% विटामिन B6, 31.2 मिलीग्राम 52% विटामिन C, 0.2 मिलीग्राम 13% थायमिन, 0.1 मिलीग्राम 6% राइबोफ्लेविन, 1.7 मिलीग्राम 84% मैंगनीज, 14.2 माइक्रोग्राम 20%सेलेनियम, 181 मिलीग्राम 18%कैल्शियम, 0.3 मिलीग्राम 15%कॉपर 153 मिलीग्राम 15% फास्फोरस, 401 मिलीग्राम 11% पोटैशियम, 1.7 मिलीग्राम 9% आयरन आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है।

लहसुन (Garlic) खाने के क्या क्या फायदे है?:

अब हम जानेंगे कि लहसुन खाने के क्या क्या फायदे हो सकते है, तो चलिए जानते है कि लहसुन खाने के क्या फायदे है?:

• खांसी और जुकाम से बचाव: कच्चे और भुने हुए  लहसुन के उपयोग से हम खांसी और जुकाम के इंफेक्शन को ठीक कर सकते है। खाली पेट लहसुन  की दो कली कुचल कर पानी के साथ खाने से गैस आदि विकारों में बहुत ज़्यादा फायदा होता है। 

• दिल (Heart)  की बीमारी के लिए: लहसुन में पाए जाने वाला एलिसिन कंपाउंड (allicin compound)  LDL यानि (खराब कोलेस्ट्रॉल) के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करते है। लहसुन के इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते हुए लेवल को कम सकते है और दिल संबधी विकारों को भी ठीक कर सकते है।

• खून का थक्का न जमने देने में मददगार: लहसुन के नियमित सेवन से खून के थक्के नहीं जमते हैं और इस तरह से हम थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (Thrombobolism) नामक बीमारी यानी (खून के थक्के से रुधिरका नली में रुकावट) रोक सकते है। 

• ब्लड प्रेशर (blood pressure) को कम करना: लहसुन का उपयोग ब्लड प्रेशर को भी कम करने में सहायक होता है। लहसुन का उपयोग हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को नही करना चाहिए।  

• दिमाग (Brain) की कार्यप्रणाली में सुधार: लहसुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण हमारे दिमाग की कार्यप्रणाली में सुधार होता है इसके इस्तेमाल से हम अपने दिमाग संबधी विकृतियों को ठीक कर सकते है।

• अल्जाइमर, डिमेंशिया और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी में सुधार: लहसुन के इस्तेमाल से आप अल्जाइमर, डिमेंशिया और न्यूरोडीजेनेरेटिव आदि बीमारियों को ठीक कर सकते है। 

• पाचन क्रिया में सुधार: कच्चे लहसुन के सेवन से आप पाचन से संबधित विकारों का निवारण कर सकते है। लहसुन हमारी आंतों को फायदा पहुंचाता है और इसमें होने वाली जलन को कम करता है।

• पेट के कीड़ों को मारने में सहायक: कच्चा लहसुन का उपयोग करने से पेट में होने वाले कीड़ों को समाप्त किया जा सकता है। इसके लगातार सेवन से खराब बैक्टीरिया को नष्ट किया जा सकता है और आंत को स्वस्थ्य रखा जा सकता है।

• डायबिटीज (suger) को नियंत्रित करना: लहसुन के इस्तेमाल से डायबिटीज को संतुलित रखा जा सकता है यह इंसुलिन के स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है।

• औषधीय गुण: लहसुन में अल्लीन (Allicin) नामक औषधीय यौगिक होता है, जो कई बीमारियों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।

• रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना: लहसुन के इस्तेमाल से आप अपनी रोगबीप्रतिरोधकछमता को मजबूती प्रदान कर सकते है। यह शरीर को बीमारियों से बचाने वाले प्रतिरक्षा तंतु (एंटीऑक्सिडेंट्स) का स्रोत होता है और तंतुक्रियाओं को बढ़ावा देता है।

• हेल्दी त्वचा: लहसुन का मिश्रण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

• जिगर (liver) स्वास्थ्य: इसका सेवन जिगर के लिए फायदेमंद होता है और फैटी लिवर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

• नपुंसकता (impotence को ठीक करने में सहायक: लहसुन की सुबह खाली पेट दो से तीन कलियों का लगातार सेवन करने से नपुंसकता जैसी बीमारी को ठीक किया जा सकता है।

• हेल्दी और स्वस्थ बाल: लहसुन का तेल बालों को हेल्दी और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है और डैंड्रफ के स्तर को कम कर सकता है।

लहसुन खाने में कुछ परहेज और सावधानियां हो सकती हैं:

लहसुन (Garlic) के इस्तेमाल में कुछ परहेज और सावधानियां हो सकती हैं:

• पेट की परेशानी: अधिक लहसुन खाने से पेट में गैस, अपच, और पेट दर्द हो सकता है। ऐसे मामलों में लहसुन का सेवन कम करें या बंद कर दें।

• रक्त थकान: लहसुन के अधिक सेवन से रक्त प्रचुर मात्रा में पतला हो सकता है, जिससे रक्त की कमी हो सकती है। यदि आपको रक्त की कमी है, तो लहसुन का अधिक सेवन न करें।

• दर्द: लहसुन के सेवन से मासिक धर्म के समय या गर्भावस्था के दौरान कभी-कभी दर्द आदि की समस्या हो सकती है। 

• एलर्जिक प्रतिक्रिया: कुछ लोगों को लहसुन के सेवन से त्वचा पर खुजली या एलर्जिक जैसी समस्या हो सकती है। 

• औषधि के साथ सावधानी: यदि आप किसी औषधि का सेवन कर रहे हैं, तो लहसुन के साथ औषधि की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखें, क्योंकि यह औषधियों के प्रभाव को प्रभावित कर सकता है।

• त्वचा और मुख से बदबू: लहसुन के सेवन के कारण त्वचा और मुख से बदबू आ सकती है, इसलिए त्वचा की देखभाल करें और मुंह को अच्छी तरह से साफ रखें।

• बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लहसुन का सेवन न करें, क्योंकि इससे उन्हें परेशानी हो सकती है। 

यदि आप लहसुन का उपयोग करने का विचार कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें, खासतर यदि आपको किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं या दवाओं का सेवन कर रहे हैं।

एसपी सिंह चंद्रमा

एसपी सिंह चंद्रमा

अधिकतर मेरे लेख अपने आरोग्य को सुधारने, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के अद्भुत फायदों पर आधारित होते हैं। मेरा उद्देश्य सामान्य लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है और उन्हें शक्तिशाली आयुर्वेदिक उपचार और उपायों से अवगत कराना है। मेरे लेखों में आपको विशेषज्ञ सलाह और नैतिकता के साथ विश्वसनीय जानकारी मिलेगी जो आपके रोगों को दूर करने में मदद करेगी और आपको स्वस्थ और प्रकृति से समृद्ध जीवन जीने में सहायता करेगी। धन्यवाद।

Oziva [CPS] IN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Oziva [CPS] IN
Kapiva [CPS] IN